नालागढ़ 28 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा।
नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।

युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही बूथों के बाहर एकत्रित होने लगे थे।

प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर सुचारू रूप से शुरू हो गई है।






