सोलन 28 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
पंचायती राज चुनाव के तहत सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विभिन्न विकास खंडों में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। जारी रिपोर्ट के अनुसार सुबह 11 बजे तक औसतन 48.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सबसे अधिक मतदान कुनिहार क्षेत्र में दर्ज किया गया, जहां 11 बजे तक लगभग 56.97 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कंडाघाट और नालागढ़ क्षेत्रों में भी मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
रिपोर्ट के अनुसार कई पंचायतों में महिला मतदाताओं की भागीदारी भी पुरुषों के बराबर रही। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।






