/खेड़ा पंचायत में कुलवंत सिंह बने प्रधान।

खेड़ा पंचायत में कुलवंत सिंह बने प्रधान।

नालागढ़ 29 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पंचायत चुनाव 2026 के तहत ग्राम पंचायत खेड़ा में प्रधान पद के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना के बाद कुलवंत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मूल चंद को 219 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।


प्राप्त परिणामों के अनुसार कुलवंत सिंह को 951 मत मिले, जबकि मूल चंद को 732 मत प्राप्त हुए।

अन्य उम्मीदवारों में ताज मोहम्मद को 525, बलविंदर सिंह को 269 तथा गेंद लाल को 96 मत मिले।

चुनाव में कुल 2573 वैध मत पड़े। इसके अलावा 66 मत अस्वीकृत तथा 5 नोटा के पक्ष में दर्ज किए गए। कुल डाले गए मतों की संख्या 2644 रही।

रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुलवंत सिंह को विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया।

मतगणना का कार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) खेरा में संपन्न हुआ।