/तृतीय चरण के पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी, 30 मई को होगा मतदान।

तृतीय चरण के पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी, 30 मई को होगा मतदान।

सोलन, 29 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि 30 मई 2026 को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा।

उन्होंने बताया कि जिले की 82 ग्राम पंचायतों में कुल 1,08,156 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इनमें 55,123 पुरुष और 53,033 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव के लिए जिले भर में 490 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विकास खंडवार मतदाता एवं मतदान केंद्र

धर्मपुर की 8 ग्राम पंचायतों में 10,801 मतदाता (5,512 पुरुष, 5,289 महिला) मतदान करेंगे। यहां 52 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

कण्डाघाट की 8 ग्राम पंचायतों में 7,386 मतदाता (3,816 पुरुष, 3,570 महिला) हैं। यहां 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में 24,116 मतदाता (12,164 पुरुष, 11,952 महिला) मतदान करेंगे। यहां 103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक 38,596 मतदाता (19,765 पुरुष, 18,831 महिला) हैं। यहां 172 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

पट्टा की 8 ग्राम पंचायतों में 12,046 मतदाता (6,228 पुरुष, 5,818 महिला) मतदान करेंगे। यहां 48 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सोलन विकास खंड की 13 ग्राम पंचायतों में 15,211 मतदाता (7,638 पुरुष, 7,573 महिला) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां 73 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद 30 मई को ही वार्ड सदस्य, उपप्रधान और प्रधान पदों के लिए मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।