/धर्मपुर विकास खण्ड की 9 पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित।

धर्मपुर विकास खण्ड की 9 पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित।

कई उम्मीदवारों ने दर्ज की बड़ी जीत।

धर्मपुर, 29 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि विकास खण्ड धर्मपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान और उप प्रधान पदों के लिए निर्वाचित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

ग्राम पंचायत अम्बोटा में ललिता देवी 41 मतों के अंतर से प्रधान निर्वाचित हुईं, जबकि पिंकू शर्मा 6 मतों से उप प्रधान चुने गए।

ग्राम पंचायत चामियां में मंजू देवी ने 362 मतों के बड़े अंतर से प्रधान पद पर जीत दर्ज की। उप प्रधान पद पर मनजीत 191 मतों से विजयी रहे।

ग्राम पंचायत चम्मो में अनुराधा 60 मतों से प्रधान तथा पवन कुमार 228 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुए।

ग्राम पंचायत गनोल में जय प्रकाश 330 मतों से प्रधान और अशोक कुमार 36 मतों से उप प्रधान चुने गए।

ग्राम पंचायत हुंडग में गोपाल सिंह 138 मतों से प्रधान तथा अजय कुमार 19 मतों से उप प्रधान पद पर विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत जंगेशु में राजिन्द्र कुमार ने प्रधान पद पर 233 मतों से जीत हासिल की, जबकि लक्षमण चंद 198 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुए।

ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल में भीमा 205 मतों से प्रधान और ज्ञान चंद 356 मतों के बड़े अंतर से उप प्रधान चुने गए।

ग्राम पंचायत प्राथा में गीता देवी 21 मतों से प्रधान तथा डुरेश कुमार 57 मतों से उप प्रधान पद पर विजयी रहे।

ग्राम पंचायत सनवारा में बवीता ने 380 मतों के बड़े अंतर से प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि घनश्याम 148 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुए।

धर्मपुर विकास खण्ड की पंचायतों में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

प्रशासन द्वारा सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।