/नालागढ़ विकास खंड की 25 पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित, कई नए चेहरे बने प्रधान

नालागढ़ विकास खंड की 25 पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित, कई नए चेहरे बने प्रधान

नालागढ़, 29 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ़ विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपन्न पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार कई पंचायतों में नए चेहरे प्रधान और उपप्रधान चुने गए हैं, जबकि वार्ड सदस्यों का भी निर्वाचन संपन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यार कनैता पंचायत से छोटू राम, डोली से राम कुमारी, छियाछी से कौशल्या देवी, चिलड़ से राम प्यारी, जगनी से प्रियंका देवी, लूनस से जयप्रकाश रनोत, रतवाड़ी से मंजू देवी तथा बहेड़ी से मीना देवी प्रधान निर्वाचित हुई हैं।

इसी प्रकार जगतपुर से कौशल्या देवी, गुलाबपुरा से जसविंद्र सिंह, लग से शकुंतला देवी, नंड से सपना देवी, घोलोवाल से हरमिंदर कौर, पंजेहरा से राम कुमार, मस्तानपुरा से बहादुर लाल, कोइड़ी से रामनाथ तथा प्लासी कलां से विकास कुमार ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की।

वहीं दभोटा पंचायत से शकुंतला देवी, ढेला से राजेश, नवाग्राम से हिम्मत सिंह, रत्योड़ से कमलेश कुमार, राजपुरा से रामनाथ तथा खेडा पंचायत से कुलवंत सिंह प्रधान निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। कई स्थानों पर समर्थकों ने विजेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी का इजहार किया। प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर मतदाताओं और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।