/सचिवालय मार्ग पर अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन

सचिवालय मार्ग पर अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन

यातायात प्रभावित वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से किया गया डायवर्ट।

शिमला, 2 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

आज सचिवालय, छोटा शिमला के समीप अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के कारण सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

प्रदर्शनकारियों के सड़क पर बैठने के चलते इस मार्ग पर आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सामान्य यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

शिमला पुलिस ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से डायवर्ट किया जा रहा है।

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा यातायात को सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिमला पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात संबंधी परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

शिमला पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा आवश्यकता अनुसार यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।