यमुनानगर 2 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
सहजयोग यमुनानगर द्वारा आयोजित “निर्मल धारा” संगीत एवं आत्मसाक्षात्कार कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर आत्मसाक्षात्कार का अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन सौभाग्य रिसॉर्ट, लाल द्वारा, यमुनानगर में किया गया, जहां आध्यात्मिकता और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक डॉ. राजेश यूनिवर्स ने अपनी मधुर भजन प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत और ध्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को आंतरिक शांति, आनंद और आत्मिक जागृति का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सहजयोग के राष्ट्रीय ट्रस्टी हरीश वर्मा (हन्नी) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सहजयोग के महत्व और आत्मसाक्षात्कार के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में ध्यान और आत्मज्ञान व्यक्ति को मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में यमुनानगर कोऑर्डिनेटर रोहित कंबोज एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सहजयोग और आत्मसाक्षात्कार का संदेश पहुंचाना है।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने ध्यान सत्र के दौरान गहन शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

सहजयोग यमुनानगर के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क था तथा लोगों को अपने भीतर बहने वाली “निर्मल आनंद धारा” का अनुभव कराने का एक प्रयास था। कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को जारी








