/बद्दी पुलिस द्वारा 6.29 ग्राम चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार

बद्दी पुलिस द्वारा 6.29 ग्राम चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार

बद्दी, 4 जून ,
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो/वर्मा

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को स्पेशल सेल-एक्स ने थाना मानपुरा क्षेत्र के दानोघाट चौक में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने विक्रम सिंह उर्फ रिंकू पुत्र सुरजन सिंह निवासी गांव नंदपुर, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को मौके पर काबू किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.29 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के इस्तेमाल में लाई जा रही बुलेट मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है।

इस संबंध में थाना मानपुरा में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।