रतलाम, (मध्य प्रदेश) 5जून
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट के तत्वावधान में राष्ट्रीय श्री गुरु पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन 24 से 26 जुलाई 2026 तक रतलाम स्थित श्री निर्मल धाम मंदिर, बड़बड़ रोड में किया जाएगा।
देश-विदेश के सहजयोगियों को इस तीन दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव की शुरुआत 24 जुलाई को पंजीकरण, उद्घाटन समारोह, श्री माताजी के चरण-कमलों में पुष्प अर्पण, स्वागत भाषण, हवन तथा संगीत संध्या के साथ होगी।

25 जुलाई को सामूहिक ध्यान सत्र, संगीत कार्यक्रम एवं विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 26 जुलाई को होने वाली श्री गुरु पूजा होगी, जिसमें परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी के चरण-कमलों में श्रद्धा अर्पित की जाएगी।
आयोजन स्थल श्री निर्मल धाम मंदिर, रतलाम में होगा। महोत्सव के लिए वयस्कों हेतु 2200 रुपये, युवा शक्ति हेतु 1500 रुपये तथा बच्चों हेतु 1200 रुपये का योगदान निर्धारित किया गया है। केवल 26 जुलाई को पूजा में सहभागिता के लिए 700 रुपये का विशेष योगदान रखा गया है।
आयोजन समिति ने बताया कि पंजीकरण के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म की व्यवस्था की गई है तथा योगदान राशि बैंक खाते अथवा यूपीआई माध्यम से जमा कराई जा सकती है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रतलाम रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर स्वागत काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे।
यात्रा की दृष्टि से रतलाम रेल एवं सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आयोजन स्थल रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि निकटतम हवाई अड्डा इंदौर में है, जो रतलाम से लगभग 150 किलोमीटर दूर है।
आयोजन समिति ने सभी सहजयोगियों से सामूहिकता एवं आध्यात्मिक अनुशासन का पालन करते हुए महोत्सव में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। �
shri guru puja hindi circular 2026.pdf








