/रामशहर बस स्टैंड की समस्याओं के समाधान का आश्वासन।

रामशहर बस स्टैंड की समस्याओं के समाधान का आश्वासन।

विधायक बाबा हरदीप सिंह ने किया दौरा

नालागढ़ (रामशहर), 10जून
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बाबा हरदीप सिंह ने बुधवार देर शाम रामशहर पहाड़ी क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों की समस्याएं सुनीं।

रामशहर बस स्टैंड के दुकानदारों ने विधायक के समक्ष बस अड्डे में शौचालय निर्माण तथा मास्टर स्ट्रीट लाइट को चालू करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई। विधायक ने दुकानदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नई पंचायत के नव-निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देकर शुरू करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन दोनों समस्याओं के समाधान के बाद स्थानीय दुकानदारों की वर्षों पुरानी परेशानियों का भी अंत हो जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बाबूराम नेगी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र शर्मा, कोऑपरेटिव सोसायटी अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपप्रधान निका राम सहित रखा राम, राज शर्मा, सोनू, गीता राम, पंकज शर्मा, आशु, राजू, आशीष, रतनलाल, अमरजीत तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।