/न्यू टाउन माधव बस्ती में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील व विशाल लंगर।

न्यू टाउन माधव बस्ती में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील व विशाल लंगर।

बीबीएन, 13 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन के न्यू टाउन माधव बस्ती में आज शनिवार को पंचम सिख गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ छबील और विशाल लंगर का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में माधव बस्ती के स्वयंसेवकों सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई तथा कड़ी-चावल का विशाल लंगर भी आयोजित किया गया।

सुबह 10 बजे शुरू हुए इस सेवा कार्य में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु साहिब की शिक्षाओं को स्मरण किया।आयोजकों ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस त्याग, बलिदान और मानव सेवा का संदेश देता है। इसी भावना के तहत छबील और लंगर का आयोजन कर समाज में भाईचारे, प्रेम और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति और सेवा के वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सभा के सदस्य अमू सिंह, स्वास्तिक गौतम, विकास, अमित, रमनदीप सिंह ढिल्लों, शौर्य, शिवाय, नवराज, युवराज, सतीश कुमार, शमशेर एवं मंदीप सिंह सहित अनेक स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुटे रहे।

इसके अलावा न्यू टाउन वेलफेयर एसोसिएशन के शांति स्वरूप, बलबीर कुमार, संदीप कुमार शर्मा, फतेह सिंह, अक्षय, मंदीप, नरेश, हर्षित, दक्षित, कविता, शालू और बेबो सहित अन्य लोगों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।