/दाड़लाघाट में पांच युवकों से चिट्टा बरामद, स्विफ्ट कार जब्त

दाड़लाघाट में पांच युवकों से चिट्टा बरामद, स्विफ्ट कार जब्त

सोलन (दाड़लाघाट), 13 जून
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लिंक रोड क्यारड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 1.06 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

मामले में पांच युवकों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार पांच युवकों के कब्जे से 1.06 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।


आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ चिल्लू निवासी क्यारड़, तहसील अर्की, जिला सोलन, गोपाल निवासी निहारखण्ड वासला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, मेहर सिंह निवासी लोहारड़ा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, नीरज निवासी दसेरन, तहसील अर्की, जिला सोलन तथा हेमन्त कुमार निवासी कोटला, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस संबंध में थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस ने पांचों आरोपियों से पूछताछ के बाद बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी कर उन्हें पाबंद किया है।

साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस नशीले पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।