/शिव सेना लायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अरोड़ा का जन्मदिवस और सालगिरह धूमधाम से मनाया गया।

शिव सेना लायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अरोड़ा का जन्मदिवस और सालगिरह धूमधाम से मनाया गया।

पंजाब(लुधियाना), 15 जून ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

पंजाब में सक्रिय शिव सेना लायन के प्रमुख हिंदू नेता एवं समाजसेवी अमित अरोड़ा का जन्मदिवस व सालगिरह गत दिवस लुधियाना में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा उनके सगे-संबंधियों ने शिव सेना लायन के प्रमुख के जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

अमित अरोड़ा अपनी बेबाक वक्तृत्व शैली और हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते वे पंजाब, विशेषकर लुधियाना क्षेत्र में एक पहचान रखते हैं।

जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों से समर्थकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अमित अरोड़ा समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

इस मौके पर शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।