नाहन, 30 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
सहज योग प्रचार-प्रसार अभियान के अंतर्गत श्री माताजी निर्मला देवी जी के आशीर्वाद से शनिवार को नाहन में बच्चों और शिक्षकों के लिए आत्मसक्तकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सहज योग के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार प्रदान किया गया। आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करने के बाद बच्चों ने मौके पर ही शांति, आनंद एवं चैतन्य की अनुभूति की।

आयोजकों ने बताया कि सहज योग के माध्यम से व्यक्ति के भीतर की आध्यात्मिक शक्ति जागृत होती है, जिससे मानसिक संतुलन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना है।










