शिमला, 30 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने शोघी के पास एक बस की चेकिंग के दौरान 9.810 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को स्पेशल सेल की टीम शोघी के पास नशे की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान सोलन की ओर से आ रही एक बस की चेकिंग की गई। तलाशी के दौरान एक युवक की सीट से पारदर्शी पाउच बरामद हुआ, जिसमें 9.810 ग्राम हेरोइन/चिट्टा पाया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हितेश वर्मा उर्फ हन्नी वर्मा (22), पुत्र जगदीश वर्मा, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस संबंध में अभियोग संख्या 180/2026 के तहत धारा 21 ND&PS Act में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान नशे की खेप के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता लगाया जा रहा है।










