नालागढ़ 5 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
विद्युत मंडल नालागढ़ के विद्युत उपमंडल नंबर-2 द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 7 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की गई है।

विद्युत उपकेंद्र नालागढ़ से संचालित 11 केवी बरोटीवाला फीडर की मरम्मत के कारण मुख्य क्षेत्र डाडी, खेड़ा, बागबानिया, ब्राह्मण बैली, हांडाकुंडी, मझियापुर, नानोवाल, किरपालपुर, पीरस्थान समेत औद्योगिक क्षेत्रों राज इंडस्ट्री, जोनिथ इंटरनेशनल, पीएमडी आदि में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। सूचना सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल नंबर-2 नालागढ़ की ओर से जारी की गई है।








