/मियापुर की बेटी कोमल ने UGC-NET JRF उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

मियापुर की बेटी कोमल ने UGC-NET JRF उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएच.डी. हेतु करेंगी शोध, उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर

नालागढ़ 6 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

सोलन जिले के गांव मियापुर (बगलेहड़), तहसील नालागढ़, की होनहार बेटी कोमल, सुपुत्री श्री राम रतन, ने UGC-NET JRF (इतिहास) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कोमल की इस शानदार उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

कोमल ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, प्रतिभा और निरंतर प्रयासों के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि न केवल उनके माता-पिता और परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे नालागढ़ क्षेत्र के लिए भी सम्मान की बात है।

कोमल अब पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएच.डी. हेतु शोध कार्य करेंगी। शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उनका यह अगला कदम उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कोमल की सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। उनकी उपलब्धि ने यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़े से बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं।

क्षेत्रवासियों ने कोमल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी।