जखोली में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं
सोलन (अर्की)18 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत बनाना प्रदेश के समग्र विकास का आधार है। अर्की क्षेत्र की सभी 78 ग्राम पंचायतों का संतुलित एवं समान विकास सुनिश्चित करने के लिए नई योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

संजय अवस्थी ग्राम पंचायत देवरा के जखोली में आयोजित दो दिवसीय मां दुर्गा अष्टमी मेला समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मां भद्रकाली सिद्धपीठ में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा सभी को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दी

मेला समारोह के उपरांत विधायक ने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।

विधायक ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होता है। उन्होंने कहा कि अपनी लोक कलाओं और सांस्कृतिक धरोहर को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में किसानों, बागवानों और दुग्ध उत्पादकों को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रदेश के विकास को गति मिल रही है

संजय अवस्थी ने बताया कि ग्राम पंचायत देवरा में विभिन्न विकास कार्यों पर अब तक लगभग 42 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। मंज्याट-पाटी देवरा-पपलोटा मार्ग के निर्माण कार्य पर 7.70 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं, जबकि जखोली संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए 15 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंज्याट में परीक्षा भवन के निर्माण के लिए भी 20 लाख रुपये दिए गए हैं।
विभिन्न विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं
विधायक ने क्षेत्र के विकास और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न घोषणाएं कीं। इनमें सामुदायिक भवन जखोली के लिए 2 लाख रुपये, खालसा पाटी सामुदायिक भवन के लिए 1 लाख रुपये, मोक्षधाम देवरा के लिए 1 लाख रुपये तथा मोक्षधाम संपर्क मार्ग जखोली के लिए 1.50 लाख रुपये शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त मंज्याट गांव में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए जाली लगाने को 2 लाख रुपये, युवक मंडल के लिए क्रिकेट किट तथा मेला आयोजक समिति को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। श्री हनुमान मंदिर से मां भद्रकाली मंदिर जखोली तक 10 सोलर लाइटें लगाने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले तीनों विद्यालयों के बच्चों को 2,100-2,100 रुपये देने की भी घोषणा की।
लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां
समारोह के दौरान स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर खंड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, पंचायत समिति सदस्य अखिलेश ठाकुर, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा, ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान दलीप कुमार, ग्राम पंचायत जखोली के पूर्व प्रधान रूप सिंह, उपप्रधान धीरज ठाकुर, पूर्व उपप्रधान अमर सिंह, मेला समिति जखोली के प्रधान राकेश कुमार, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झालटा, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत बनाना प्रदेश के समग्र विकास का आधार है। अर्की क्षेत्र की सभी 78 ग्राम पंचायतों का संतुलित एवं समान विकास सुनिश्चित करने के लिए नई योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।
संजय अवस्थी ग्राम पंचायत देवरा के जखोली में आयोजित दो दिवसीय मां दुर्गा अष्टमी मेला समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मां भद्रकाली सिद्धपीठ में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा सभी को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
‘सरकार आपके द्वार’ में सुनीं जनसमस्याएं
मेला समारोह के उपरांत विधायक ने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
विधायक ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होता है। उन्होंने कहा कि अपनी लोक कलाओं और सांस्कृतिक धरोहर को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में किसानों, बागवानों और दुग्ध उत्पादकों को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रदेश के विकास को गति मिल रही है।
विकास कार्यों पर खर्च किए 42 लाख रुपये
संजय अवस्थी ने बताया कि ग्राम पंचायत देवरा में विभिन्न विकास कार्यों पर अब तक लगभग 42 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। मंज्याट-पाटी देवरा-पपलोटा मार्ग के निर्माण कार्य पर 7.70 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं, जबकि जखोली संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए 15 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंज्याट में परीक्षा भवन के निर्माण के लिए भी 20 लाख रुपये दिए गए हैं।
विभिन्न विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं
विधायक ने क्षेत्र के विकास और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न घोषणाएं कीं। इनमें सामुदायिक भवन जखोली के लिए 2 लाख रुपये, खालसा पाटी सामुदायिक भवन के लिए 1 लाख रुपये, मोक्षधाम देवरा के लिए 1 लाख रुपये तथा मोक्षधाम संपर्क मार्ग जखोली के लिए 1.50 लाख रुपये शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त मंज्याट गांव में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए जाली लगाने को 2 लाख रुपये, युवक मंडल के लिए क्रिकेट किट तथा मेला आयोजक समिति को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। श्री हनुमान मंदिर से मां भद्रकाली मंदिर जखोली तक 10 सोलर लाइटें लगाने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले तीनों विद्यालयों के बच्चों को 2,100-2,100 रुपये देने की भी घोषणा की।
लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां
समारोह के दौरान स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर खंड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, पंचायत समिति सदस्य अखिलेश ठाकुर, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा, ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान दलीप कुमार, ग्राम पंचायत जखोली के पूर्व प्रधान रूप सिंह, उपप्रधान धीरज ठाकुर, पूर्व उपप्रधान अमर सिंह, मेला समिति जखोली के प्रधान राकेश कुमार, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झालटा, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।