कोह-बाग और देवनगर की टीमों ने दर्ज की जीत
शिमला, 4 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के तहत आज कुनिहार में क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले खेले गए।

प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले।
आज खेले गए मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे—
पहला मैच: किंग्स इलेवन कोह-बाग ने जाबरी सोलन को 6 विकेट से हराया।

दूसरा मैच: डोमिनेटर देवनगर ने यंग स्टार बाथमाना को 7 विकेट से पराजित किया।
तीसरा मैच: ब्रदर्स इलेवन 16 मील ने स्टार इलेवन देवनगर को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
चौथा मैच: डोमिनेटर देवनगर ने किंग्स इलेवन कोह-बाग को 7 विकेट से शिकस्त दी।
पांचवां मैच: डोमिनेटर देवनगर ने ब्रदर्स इलेवन 16 मील को 45 रन से हराया।

दिन के मुकाबलों में डोमिनेटर देवनगर की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा।
टीम ने अपने तीन मुकाबलों में जीत हासिल कर खेल महाकुंभ में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है।






