/दुकानदार से फिरौती मांगने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार।

दुकानदार से फिरौती मांगने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार।

पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर किए 246 चालान

बद्दी 4 नवंबर ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

औद्योगिक नगरी बीबीएन में एक दुकानदार से फिरौती मांगने के मामले में बद्दी पुलिस दूसरे दिन भी आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।

वहीं, दूसरी ओर पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दुकानदार को फिरौती की धमकी देने वाले आरोपियों तक पुलिस कब पहुंचेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, बद्दी पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कुल 246 वाहनों के चालान किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बद्दी पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कुल 246 वाहनों के चालान किए हैं।

पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन करवाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इसके तहत खतरनाक एवं लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ अलग-अलग श्रेणियों में कार्रवाई की गई।

अब देखना यह होगा कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाने वाली बद्दी पुलिस दुकानदार से फिरौती मांगने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में कब सफलता हासिल करती है।