बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन
सोलन(अर्की)19 नवम्बर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पालमपुर में आयोजित की गई। इसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों मंडलों के युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र से युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र हांडा (दाड़लाघाट), दाड़लाघाट मंडल महामंत्री भीम शर्मा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष जयदेव शर्मा सहित तीनों मंडलों के युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पुरी, जुगल किशोर और हरीश कुमार उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार से मुलाकात की।
इस दौरान पदाधिकारियों ने उनसे संगठनात्मक विषयों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।








