यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 बस चालकों/ऑपरेटरों के चालान किए गए
बीबीएन 15 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

बीबीएन में यातायात व्यव्स्था को ओर अधिक व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए पुलिस जिला बद्दी में पुलिस द्वारा आम जनता के सहयोग व कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी से सभी थाना, चौकी व यातायात प्रभारियों को जारी आदेशानुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी बस चालकों/ऑपरेटरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस सख्ती से कार्यवाही कर रही है ।

मिली जानकारी के मुताबिक बद्दी पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों में 119 निजी बसों को चेक किया गया है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 बस चालकों/ऑपरेटरों के चालान किए गए हैं।औधोगिक नगरी में कुछ बस चालको की मनमानी से काफी लोग परेशान थे जिस की सूचनाए पुलिस को दी जा रही थी लेकिन काफी समय से इनके विरूघ्द कार्यवाही नही की जा रही थी ।

इस अभियान के तहत पुलिस ,सवारियों व कैमरों सहित फील्ड में उतर कर नियमों की अवहेलना करने वाले बस चालकों पर नज़र रखी जा रही है । बीबीएन की जनता से भी बद्दी पुलिस की अपील है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जानकारी whatsapp no. 7650918851पर सांझा कर पुलिस का सहयोग करें ।










