छात्रों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर
नालागढ़ 16 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /गुरजीत सिंह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दभोटा में प्रधानाचार्य तिलक राज की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल को नोडल अधिकारी जसविन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई उन्होंने विद्यालय के छात्रों को भूकंप तथा अन्य आपदाओं के दौरान बचाव के टिप्स दिए गए और आपदा से होने वाली हानियों” से कैसे बचा जा सकता है के बारे में बताया।
प्रधानाचार्य तिलक राज ने बच्चों को जोखिम को कम करने के उपाय बताएं भूकंप के दौरान पहले और बाद में क्या करना है क्या नहीं इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके बाद डी.पी.ई सुखदेव ने भी बच्चों के समूह में समन्वय लाया जिससे उनकी गतिविधि में किसी प्रकार की बाधा आने से पहले ही उसे दूर कर दिया जाए के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर स्कूली बच्चों सहित पूरा स्कूल प्रशासन विशेष रूप से उपस्थित रहा।










