/औघोगिक नगरी बीबीएन के हाउसिंग बोर्ड कालोनी बद्दी फेज दो में चोरी के मामले में मानपुरा के दो सगे भाई गिरफतार ।

औघोगिक नगरी बीबीएन के हाउसिंग बोर्ड कालोनी बद्दी फेज दो में चोरी के मामले में मानपुरा के दो सगे भाई गिरफतार ।

नालागढ़ 16 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ गुरजीत सिंह


औधोगिक नगरी बीबीएन के बद्दी हाउसिंग बोर्ड कालोनी के फेज 2 में हुई चोरी में संलिप्त मानपुरा नालागढ के दो युवको को गिरफतार कर लिया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक औधोगिक नगरी बीबीएन के बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेज दो में गत 11 तारीख हो चन्दना के घर से गहने व कुछ नकदी चोरी की गई थी जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने तीसरी आंख का प्रयोग करके चोरो का पीछा किया और सीसीटीवी से मिले सुराग के मुताबिक गत दिवस मानपुरा के वार्ड नम्बर पांच के विनोद कुमार के पुत्र करण तथा लाडी को गिरफतार कर लिया है ।

इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस उप अधीक्षक प्रियांक गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रहे है आरोपियो से चोरी किया गया सामान बरामद किया जा रहा है । आगे कार्यवाही जारी है ।