/नालागढ के निक्कोवाल में शिवालिक वैली स्कूल के बच्चो तथा महिला मण्डल सदस्यो ने सफाई अभियान को दिया अन्जाम ।

नालागढ के निक्कोवाल में शिवालिक वैली स्कूल के बच्चो तथा महिला मण्डल सदस्यो ने सफाई अभियान को दिया अन्जाम ।


नालागढ 25 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ उपमण्डल की किरपालपुर के गांव निक्कोवाल में शिवालिक वैली स्कूल एन एस एस कैंप से आए बच्चों ने प्लास्टिक का कचरा गांव में आ कर सा फ किया ।

मिली जानकारी के मुताबिक आज यहां स्कूल के पास तथा गांव की धर्मशाला के पास फैले हुए कचरे को इकट्ठा किया । स्कूल से आए बच्चों को इस काम के करने में महिला मंडल निक्कोवाल मदद की । जितना भी प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा हुआ वह कूड़े वाले ट्राली को दे दिया गया।

कैंप में आए शिवालिक वैली स्कूल के अध्यापक बलविंदर ने छोटे बच्चों को गांव में प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव के बारे में जानकारी सांझी की और प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सलाह दी ।

महिला मंडल ने बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी और बच्चों का धन्यवाद किया जिन्होने उनके गांव की सफाई करने में मदद की।