
नालागढ़ 27 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

राजकीय महाविधालय रामशहर के रोड सेफटी क्लब ने सडक पर पडे गढ्ढो को भरने का कार्य कर एक नई पहल की शुरूआत की है ।

मिली जानकारी के मुताबिक आज राजकीय महाविद्यालय राम शहर में रोड सेफ्टी क्लब की तरफ से नई गतिविधि आयोजित करवाई गई ।

जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर रितु ने की देखरेख में इस क्लब ने आज रामशहर में कॉलेज को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर छोटे.छोटे गड्ढो को भरने का काम किया रोड सेफ्टी क्लब की इन गतिविधियों में क्लब के संयोजक प्रोफेसर रितु के अलावा वरिष्ठ प्रवक्ता सतविंदर सिंह ,प्रोफेसर संदीप कुमार, प्रोफेसर डॉक्टर तनु कलसी व महाविद्यालय के 80 छात्र.छात्राओं ने पूरे जोश के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस आयोजन के दौरान बच्चों के साथ अध्यापकों ने भी श्रमदान किया । आज कालेज के कार्यकारी प्राचार्य पुरस्कार सतविंदर सिंह ने क्लब के इस आयोजन के लिए आयोजिक प्रोफेसर रितु तथा सभी छात्र.छात्राओं की इस कार्य के लिए प्रशंसा की प्रोफेसररितू ने भी सभी बच्चों व अध्यापक वर्ग का इस नई गति विधि को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया । इस अवसर पर बच्चों को जल पान के का भी आयोजन किया गया।











