पंजाब के लवाणगढ से आ कर बद्दी में कर रहा है अवैध शराब का कारोाबार
नालागढ़ 27 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन के पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत आज पुलिस टीम द्वारा गुप्त सुचना के अधार पर लेबर चौक के नजदीक आरोपी गुरदीप सिंह पुत्र श्री बलवीर सिंह निवासी लवाणगढ पजांब से तालाशी के दौरान 24 अध्धे शराब देसी के बरामद किए गए ।
यह जानकारी देते हुए डी एस पी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि पुलिस थाना बद्दी में आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है । आगामी कार्यवाही जारी है ।










