नालागढ 28 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
नालागढ उपमण्डल के बरूणा बाजार के नजदीक गत दिवस सड़क पर पैदल जा रहे बलदेव सिंह निवासी गांव दयोली डा0 बरुणा त0 नालागढ जि0 सोलन हि0प्र0 को एक मोटर साईकिल न0 HP12N2458 ने तेज रफ्तारी व लापरवाही से आते हुए टक्कर मार कर घायल कर दिया ।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा में घायल हुए बलदेव सिंह उपरोक्त की पीजीआई चण्डीगढ़ ले जाते समय मत्यु हो गई तथा मोटर साइकिल चालक मौका से फरार हो गया ।
यह जानकारी देते हुए पुलिस उप अधीक्षक प्रियांक गुप्ता ने बताया कि पुलिस थाना नालागढ़ भा0द0स0 की धारा 279ए 304। तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है ।फरार चालक की खोजबीन की जा रही है ।











