नालागढ 28 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ विधान सभा चुनाव क्षेत्र विधायक के एल ठाकुर वर्तमान राजनीति में अपनी पकड कमजोर करते नजर आ रहे है । वर्तमान विधायक के एल ठाकुर के बहनौई पटवारी हंसराज चन्देल के गांव खेडा में बीडीसी सदस्य के उप चुनावो में चन्देल गुट के उपर लवाणा गुट हावी होने से लोग तरह तरह के कायस लगा रहे है ।

याद रहे कि खेडा वार्ड से बीडीसी सदस्य के अकस्मात मृत्यु के कारण यहां बीडीसी सदस्य के उप चुनाव करवाए जाने की अधिसूचना जारी की गई थी । नालागढ़ के पंचायत समिति वार्ड नम्बर 26 खेड़ा में उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र 18,19 व 20 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक प्रस्तुत किए जाने थे लेकिन इस वार्ड में पंचायत प्रधान की बरादरी के राजेन्द्र सिंह पुत्र बलजीत सिंह के अलावा किसी ने इस उप चुनाव के लिए अपना नामांकन भरने की हिम्मत नही की और राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री बलजीत सिंह निवासी नानोवाल टापरियां को निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुना गया ।राजेन्द्र सिंह के चुनाव की धोषणा होने के बाद पैतृक गांव में खुशियां मनाई गई । आज यहां पंचायत परिसर में भी बलजीत सिंह को बधाई दी गई ।

याद रहे कि सोलन ज़िला में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत संघोई के वार्ड नम्बर 05 तथा ग्राम पंचायत सानन के वार्ड नम्बर 04, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सतड़ोल के वार्ड नम्बर 01 तथा ग्राम पंचायत छावशा के वार्ड नम्बर 04, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजी मातला के वार्ड नम्बर 01 एवं विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बरूणा के वार्ड नम्बर 05 व 08, ग्राम पंचायत किश्नपुरा के वार्ड नम्बर 08, ग्राम पंचायत बारियां, ग्राम पंचायत मलहैणी के उप चुनाव करवाए गए है ।











