नालागढ़ 29 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ़ में यातायात पुलिस द्वारा आज यहां टैक्सी यूनियन ओपरेटर्स को सड़क दुर्घटना होने पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को समय पर मदद पहुंचाने के लिए जागरूक किया । मिली जानकारी के मुताबिक यातायात पुलिस द्वारा इस दौरान टैक्सी ओपरेटर्स को दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने के प्रति उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक किया ।
इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय टैक्सी ड्राइवर्स को ट्रैफ़िक नियमों के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान बद्दी पुलिस ने बीबीएन की जनता से भी अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की हर संभव मदद करए उन्हें अस्पताल पहुँचाएं ।

सड़क हादसे में घायलों की मद्द करने वालों से पुलिस कोई भी पूछताछ नहीं करती है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बद्दी पुलिस सड़क सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।











