/उप निर्वाचन वाले क्षेत्रों में 05 नवम्बर, 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित

उप निर्वाचन वाले क्षेत्रों में 05 नवम्बर, 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित


सोलन 2 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /कमल चौहान

अतिरिक्त ज़िला दण्डाधिकारी सोलन अजय यादव ने ज़िला के नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बारियां और मलैहनी में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए होने वाले उप निर्वाचन के लिए 05 नवम्बर, 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।


उन्होंने कहा कि अधिसूचना के अनुसार इस दिन उप निर्वाचन वाले स्थानों में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शिक्षण संस्थान और औद्योगिक संस्थान तथा दुकानें बंद रहेंगी। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के प्रावधान के अनुसार इस दिन दिहाड़ीदारों के लिए भी सवैतनिक अवकाश होगा।


उन्होंने कहा कि निर्वाचन वाले स्थानों में मतदान का अधिकार रखने वाले ऐसे कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जा सकता है जो राज्य के अन्य स्थानों पर कार्यरत हों। इस विशेष आकस्मिक अवकाश के लिए कर्मचारियों को सम्बन्धित पीठासीन अधिकारी से मतदान करने के संबंध में प्रमाण पत्र लाना होगा।