नालागढ़ 03 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 नवम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत उप केन्द्र नालागढ़ से संचालित कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल नम्बर-2 सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर वर्मा ने कहा कि 05 नवम्बर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक खेडा, खोखरा, कसम्बोवाल, बागबनिया, ब्राहमण बेल्ली, किरपालपुर खादी आश्रम, नानोवाल, नालका, टपरियां एवं औद्योगिक इकाइयां राज इंडस्ट्री, सनलाइफ फार्मा, यूनाइटेड बायोटेक, होटल ज्ञान्ज़, श्रीनिवास, पैरामाउंट, पी.एम.डी बागबानिया, सन्धार, केपनिक, रेस्सन्ता, सैपइन लैब, हेल्थगार्ड, हाईटेक आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।










