/राजकीय उच्च विधालय लडोग में दीपावली के पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित ।

राजकीय उच्च विधालय लडोग में दीपावली के पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित ।

सोलन (अर्की ) 11 नवग्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में दीवाली के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह जानकारी देते हुए लडोग स्कूल के शिक्षको ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सुभाष,गांधी और सावित्री बाई फुले सदन के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसमें सुभाष सदन ने प्रथम और सावित्री बाई फुले सदन द्वितीय तथा गांधी सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्याध्यापिका मनोरमा कुमारी चड्ढा ने बच्चो की रंगोलियो को देखते हुए उन्हें उत्सवों के महत्व को बताया तथा छात्रो और अध्यापकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक यशपाल वर्मा , भूपेंद्र कुमार शास्त्री ,पवन कुमार ,श्री मति सरोज कुमारी , श्रीमति अतिबाला , सभी उपस्थित रहें। विद्यालय भूपेंद्र कुमार शास्त्री ने कार्यक्रम को विराम दिया।