नालागढ (रामशहर) 11 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
सोलन जिले के नालागढ उपमण्डल के राजकीय महाविद्यालय रामशहर में गत दिवस सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा छात्रों को सड़क संकेत और सड़क सुरक्षा के बारे में जागृत किया गया

मिली जानकारी के मुताबिक इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ए सड़क सुरक्षा क्लब की संयोजिका प्रोफेसर रितु द्वारा किया गया । इस अवसर पर डाक्टर तनु कलसी ने छात्रों को विभिन्न सड़क चिन्हो और प्रतीकों के संबंध में वीडियो प्रदर्शन करके विस्तृत जानकारी प्रदान की इस दौरान इस कार्यक्रम में 35 छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।
विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय यातायात नियमो व सडक सुरक्षा चिन्हो के प्रयोग के बारे में जागरूक किया ।
इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन द्वारा यातायात प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन कराया गया जिस में कॉलेज के 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी हासिल की । इस मौके पर प्रिंसिपल सिमरन घिल्डियालए प्रोफेसर संदीप प्रोफेसर शशि प्रोफेसर दुर्गाचंद और आईटी के संजय भी इस मौके पर मौजूद रहे।











