/हिमाचल विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया बद्दी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण ।

हिमाचल विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया बद्दी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण ।

पुलिस द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के लिए मोहित चावला व टीम को दी बधाई ।

नालागढ 20 नवंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठाानिया ने बद्दी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दौरा किया ।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने अध्यक्ष को पुष्प पुंज भेट कर के स्वागत किया । मिली जानकारी में मुताबिक विधान सभा अध्यक्ष ने अपने दौरे के दौरानऔधोगिक नगरी बीबीएन में पुलिस द्वारा चलाई गई थर्ड आई योजना बरीसप यानि बीबीएन की औधोगिक ईकाईयो को प्रदान की जा रही सुरक्षा योजनाओ की विस्तृत जानकारी ली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला तथा उनकी टीम द्वारा कार्यन्वित की जा रही इन योजनाओ को सुचारू रूप से चलाने की सराहना की । उन्होने पुलिस के कार्यप्रणाली की पुरी जानकारी लेने के बाद इन योजनाओ के सफल कार्यन्वयन के लिए बीबीएन पुलिस को बधाई भी दी ।

याद रहे कि आज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बीबीएन में एक दिवसीय प्रवास पर पधारे है । उन्होने आज यहां कामगारो की समस्याओ को सुनने का कार्यक्रम रखा है ।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने गत वर्ष चलाए गए महिला जागृति अभियान की तहत बीबीएन की लगभग 45 000 महिलाओ को जिनमें स्कूली छात्राएं कालेजो की छात्राए औधौगिक इकाईयो में कार्यरत महिलाओ व समाज की विभिन्न वर्गो की महिलाओ को जागरूक किए जाने की जानकारी दी । विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुलिस की इस महिला जागृति अभियान की भी सराहना की ।