/औधोगिक नगरी बीबीएन में तेज रफतार वाहन चालक की लापरवाही से एक ओर चिराग बुझा ।

औधोगिक नगरी बीबीएन में तेज रफतार वाहन चालक की लापरवाही से एक ओर चिराग बुझा ।


नालागढ 21 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन में वाहन चालको की लापरवाही व तेज रफतारी ने फिर एक घर का चिराग बुझाा दिया । मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस नालागढ के झिडीवाला के पास एक पिकअप नम्बर एच पी 91 4402 के चालक ने तेज रफतार व लापरवाही से वाहन चलते हुए एक मोटर साईकिल को टक्कर मार दी जिस से मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियेा में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुसरा व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन है ।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान नालागढ के महादेव निवासी बलदेव सिंह के बेटे राजेश कुमार के रूप में की गई है तथा इस हादसे में घायल दुसरा मोटर साईकिल चालक पंजाब के रोपड जिले के मक्कोवाल के भजन लाल का बेटा विजय कुमार है ।

इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि नालागढ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है ।