बरोटीवाला पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज ।
नालागढ (बरोटीवाला ) 22 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

हरियाणा के साथ लगते कालू झण्डा क्षेत्र में जहां शिक्षा कुंज को विकसित किया गया है वही यहां नशेडियो को भी खुला व ग्रामिण क्षेत्र मिलने से आए दिन कालका व हरियाण के साथ लगते क्षेत्र से युवक यहां आ कर अपनी मण्डलियां जमाते रहते है । मिली जानकारी के मुताबिक इस बात की भनक हिमाचल पुलिस को भी है और शिक्षा कुंज क्षेत्र में देर सवेर गस्त करती ही रहती है ।
गत दिवस भी बरोटीवाला पुलिस थाने की टीम ने कालू झण्डा के नजदीक यहां (एफ सी आई ) के एक गोदाम के समीप खुले मैदान में हरियाणा के दो लडको को प्रतिबन्धित ड्रग्स के साथ पकडने का दावा किया है । पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक कनक के डिपो के पास कालू झण्डा में खुले मैदान में खडी एक गाडी को गस्त कर रही पुलिस ने पूछताछ की तथा गाडी की तलाशी ली तो इन युवको से प्रतिबन्धित नशा पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है ।
मिली जानकारी के मुताबिक इन युवको से पुलिस ने 0.38 ग्राम एमडी नामक पदार्थ नशा बरामद किया है । इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि इन दोनो युवको की पहचान राघव सूद व तनिष्क कपूर निवासी कालका के रूप में हुई है । उन्होने बताया कि पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो के विरूघ्द एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है ।











