सोलन (अर्की ) 23 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

हिमाचल के सोलन जिले की सरयांज पंचायत में आज भी अपने कुल देवता पांच पांडवो की पूरी श्रघ्दा के साथ पूजा की जाती है और यहां कोई भी शुभ कार्य अपने कुल देव को प्रसन्न किए बगैर नही किया जाता है । बाडी धार पर पांच पांडवो का एतिहासिक मन्दिर है और वर्तमान में यहां पर्यटको का आवागमन भी बढने लगा है ।

हिमाचल सरकार ने भी बाडी धार में पर्यटन को बढावा देने के लिए योजनाओ को कार्यरूप देना शुरू कर दिया है । लेकिन यहां स्थानीय लोगो की श्रघ्दा आज भी पूर्ण आस्था के साथ बनी हुई है । यहां हर फसल के तैयार होने के बाद उसकी पहली खेप संक्षिप्त रूप में पांच पांडवो को चढाने के बाद ही शुरू की जाती है । इस क्षेत्र में मुख्यतः रवि व खरीफ की फसले होती है और दोनो फसलो के तैयार होने के पश्चात पांच पांडवो के सभी मन्दिरो में नई फसल के अंश चढा कर सामुहिकता में भण्डारे किए जाते है यह भण्डारे गा्रम स्तर भी आयोजित किए जा रहे है और देवस्थल बुईला व बाडी में तो सदियो से किए जा रहे है ।
इसी क्रम में कल बुईला में बाडादेव मन्दिर के पास नई फसल पर भण्डारा (नवी नेह की भाटी ) की जा रही है । यह जानकारी बुईला के कमल ठाकुर ने इसस क्षेत्र के सरयांज, मनोल ,पट्टा ,धारठ ,मुकनाटा ,ठेरू ,पंबड के साथ सांझी करते हुए संदेश दिया है कि कल 24 नवम्बर शुक्रवार को बुईला में पांच पांडव मन्दिर के पास नवीं नेह का जग यानि भण्डारा आयोजित किया जा रहा है जिस के लिए जिन्होने चढावा चढाना है वह तो आमन्त्रित है ही लेकिन सभी ग्रामिण तथा आसपास के क्षेत्र के सभी लोग सपरिवार इस अवसर पर बाडा देव के भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने हाजिर होने के आग्रह किया गया है ।











