नालागढ 24 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में जल्दी अमीर होने की फिराक में यहां के कई खोखा कारोबारी अवैध नशे का कारोबार करते देखे गए है । आबादी वाले इलाको में नशे के खरीददार भी इन खोखा कारोबारियो से जरूरतो के सामान के अलावा नशे का सामान भी पूछते रहते है और मौका मिलने पर चोरी छिपे खरीदते रहते है । इस बात की भनक पुलिस को लगते ही पुलिस इन अवैध कारोबारियो के उपर शिकंजा भी कसती है लेकिन इस के बावजूद भी अवैध नशे का कारोबार औधोगिम नगरी में फल फूल रहा है ।
गत दिवस भी बरोटीवाला थाने क्षेत्र में पुलिस की एक टीम ने गप्त सूचना के आधार पर हिल व्यू अपार्टमैन्ट के नजदीक स्थित एक खोखा जो बीडी सिगरेट का कारोबार कर रहा है उस से 12 बोतल अवैध शराब देसी बरामद की है । इस बात की पुष्ठि करते हुए डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान नरेश मुमार निवासी बुरांवाला बद्दी के रूप में की गई है और पुलिस ने आबकारी अधिनियक के तहत मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।










