/हिम परिवेश पर्यावरण संरक्षण संस्था ने प्रशासन के साथ होने वाली मासिक बैठक के पुनः आयोजन की उठाई मांग ।

हिम परिवेश पर्यावरण संरक्षण संस्था ने प्रशासन के साथ होने वाली मासिक बैठक के पुनः आयोजन की उठाई मांग ।

नालागढ़ 25 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा


हिम परिवेश पर्यावरण संरक्षण संस्था ने औधोगिक नगरी बीबीएन में हो रहे अवैध खनन पर गहरी चिन्ता जाहिर की है । मिली जानकारी के मुताबिक इस बारे में गत दिवस नालागढ में संस्था के पदाधिकारियो ने एक बैठक आयोजित की और इस बारे में चिन्ता व्यक्त करते हुए इस अवैध कार्य को रोकने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पर विचार विमर्श किया ।


हिम परिवेश पर्यावरण संरक्षण संस्था ने गत दिनो संस्था के संगठन सचिव बन्त राम के स्वर्गवास पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उनको श्रघ्दांजलि अर्पित करने के पश्चात अवैध खनन पर विस्तृत चर्चा करने के बाद प्रस्ताव पारित किया गया कि बीबीएन में स्टोन क्रशर मालिको और खनन माफियाओ द्वारा किए जा रहे वैध व अवैध खनन होने से सरकार को होने वाले करोडो रूपए के नुकसान के बावजूद पर्यावरण के लिए खतरा पैदा हो रहा है इस बारे में प्रशासन व खनन मशीनरी गहरी नींद में सोया है जिसे जगाने के लिए हिम परिवेश संस्था औधोगिक नगरी बीबीएन के खड्डो नालो व नदियो में हो रहे खनन की जांच किसी भौतिक मौके पर इस का आडिट सर्वे करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा । और इस पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए प्रशासन व सरकार से मामले को शीध्र अति शीघ्र उठाने का निर्णय लिया गया ।


इस बैठक में इस बात पर भी चिन्ता जाहिर की गई कि स्थानीय प्रशासन व हिम परिवेश पर्यावरण संस्था के साथ होने वाली मासिक बैठक के आयोजन न होने से पर्यावरण के बारे में संस्था द्वारा उठाई जाने वाली समस्याओ व सुझावो को बन्द कर दिया गया है जिस का संस्था खण्डन करती है और मांग की गई कि इन मासिक बैठको का आयोजन पुनः आरम्भ किया जाए ।

इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।