/सावधान ### बच्चो को बिना हैल्मेट पहनाए स्कूल छोडने वालो की अब खैर नही । पुलिस करेगी वाहन भी जब्त ।

सावधान ### बच्चो को बिना हैल्मेट पहनाए स्कूल छोडने वालो की अब खैर नही । पुलिस करेगी वाहन भी जब्त ।

सोलन 26 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / कमल चौहान

हिमाचल में स्कूल ले जा रहे बच्चो को भी हैल्मेट पहना जरूरी रहने पर पुलिस ने कार्यवाही करनी शुरू कर दी है । मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल जाने के लिए बच्चो के मा बाप उन्हे अपने दो पहियो पर स्कूल तक पहुंचाते समय अपने सिंर पर तो हैलमैट पहनते है लेकिन अपने बच्चो को स्कूल वर्दी में बिना हैल्मेट के बैठा कर स्कूल छोडने चले जाते है । इस पर पुलिस ने कडा एक्शन करने का निर्णय लिया है । इस के साथ ही सभी अभिभावको को अवगत करवाया गया है कि वह अपने बच्चो को स्कूल छोडने व लाने के समय हैल्मेट पहना कर ही बैठाए अन्यथा उनका चालान तो किया ही जाएगा दो पहिया वाहन भी जब्त किया जा सकता है।


इस बारे में जब परिवहन विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उनहोने बताया कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम.2022 के अनुसार दोपहिया वाहन चालकों को 9 महीने से लेकर 4 साल के बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। दोपहिया वाहन चालक को इस श्रेणी के बच्चों को सेफ्टी यानि सुरक्षा कवच पहनाना जरूरी है। इसके अलावा बच्चों को क्रैश हैल्मेट पहनाना भी जरूरी है।

परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि विभाग भी अब बिना हैल्मेट के स्कूटी व बाइक पर बच्चों को ले जाने वालों पर सख्ती बरतेगा।