सोलन (अर्की ) 27 नवम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
सोलन जिला की अर्की उपमण्डल के अन्तर्गत आने वाली राजकीय उच्च पाठशाला लड़ोग में आज गुरु पर्व पर गुरु नानक देव जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लामा से मनाई गई।

इस अवसर पर बच्चों को गुरु नानक देव जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में अंगीकार करने का आहवान किया गया। साथ ही हमारे जीवन में गुरु का क्या महत्व हैं, इस विषय पर भी विचार सांझा किए गए।

इस अवसर पर विद्यालयी स्टाफ द्वारा कक्षा 6 वीं से 10 वीं तक के बच्चों के लिए भोजन (खिचड़ी) का भी प्रबन्ध किया गया था। जिसका बच्चों ने भरपूर आनन्द लिया











