/पुलिस थाना बद्दी में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बद्दी में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नालागढ 27 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

बद्दी स्थित एक निजी कम्पनी सहर्ष निधि लिमिटेड के कर्मियों द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस थाना बद्दी में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

आरोप था कि कम्पनी ने ग्राहकों को जमा राशी पर अधिक ब्याज देने के एवज में पैसे जमा करवाए और बाद में अपना दफ्तर बंद कर ग्राहकों के पैसे लौटाने में आना-कानी करने लगे।

बद्दी पुलिस ने गहनता से मामले में तफ्तीश करते हुए दिनांक 25-11-2023 को एक मुख्य आरोपी अतुल कुमार पुत्र श्री सुखदेव प्रसाद निवासी मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया है जिसे न्यायालय में पेस कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आगामी अन्वेषण जारी है।