नालागढ 30 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत भोगपुर के गांव भोगपुर में आयुष विभाग द्वारा आज निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी उपमण्डलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखविंदर कौर ने दी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिविर में कुल 183 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने कहा कि शिविर में मधुमेह पीड़ित से 32 रोगियों की निःशुल्क ब्लड शुगर जांच की गई।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर शिविर में आए रोगिों को प्राणायाम एवं योगासनों का अभ्यास करवाया गया तथा योग के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि सरवाईकल, कमर दर्द, जोड़ो के दर्द से पीड़ित रोगियों का मर्म चिकित्सा द्वारा उपचार किया जा सकता है।

शिविर में डॉ. रवि शर्मा (एम.डी), डॉ. सुरभि, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मोनिका पाठक, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी बबलू संदल, स्टाफ नर्स दर्शना तथा अरुणा डेविड सहित अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।











