नालागढ भाजपा मण्डल के सभी पदाधिकारियो व पूर्व विधायक लखविन्दर सिंह राणा ने पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत ।
नालागढ 1 दिसम्बर.
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/ नयना वर्मा

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ गत दिवस यहां नालागढ विधानसभा चुनाव क्षेत्र में पहुंच गया । विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के नालागढ पहुचने पर यहां भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियो पूर्व विधायक लखविन्द्र सिंह राणा व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा रथ पर पुप्प वर्षा करके इस का भव्य स्वागत किया ।
यह जानकारी देते हुए भाजपा मण्डल सचिव मनोहर ठाकुर ने हिम नयन न्यूज को बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ एक दिन में दो पंचायतो में जा कर केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को लेकर लोगो को जागरूक करेगा। उनहोने बताया कि केन्द्र सरकार के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाए लोगो के जीवन में ससकारात्मक बदलाव ला रही है ।

इस मौके पर पूर्व विधायक लखविन्द्र सिंह राणा न ेसभी कार्यकर्ताओ व मण्डल पदाधिकारियो के साथ प्रतिज्ञा व संकल्प लिया कि 2024 के चुनाव में जीत को सुनिश्चित करने के लिए तन मन से नालागढ विधान सभा क्षेत्र के हर परिवार के घर घर जा कर मोदी सरकार की जन कल्याण योजनाओ के बारे में जानकारी देंगे और वर्ष 2024 में एक विशाल जीत को दर्ज करवाएंगे । इस मौके पर पधारे शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मन्त्री अक्षय भरमौरी ने कहा कि प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है ।

पूर्व विधायक लखविन्द्र सिंह राणा व जिला के पूर्ण कालिक विस्तारक रूपेन्द्र ठाकुर ने सभी कार्यकार्ताओ और पदाधिकारियो से आग्रह किया कि विभिन्न योजनाओ का लाभ समाज में अन्तिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित बनाया जाए उन्होने लोगो से भी आग्रह किया कि वह आगे आ कर केन्द्र सरकार द्वारा कार्यन्वित की जा रही विभिन्न योजनाओ से जुड कर सुनिश्चित लाभ उठाने का प्रयास करे ।

इस मौके पर भाजपा मण्डल नालागढ द्वारा संयुक्त मोचौ की बैठक गा्रम नंगल में आयोजित की जिसमें मुख्य अतिथि शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मन्त्री अक्षय भरमौरी रहे तथा इस मौके उप पूर्व विधायक लखविन्द्र सिंह राणा व जिला पूर्णकालिक विस्तारक रूपेन्द ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

भाजपा मण्डल सचिव मनोहर ठाकुर ने बताया कि इस बैठक में सभी मण्डल जिला व प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यो एवम् मोर्चो व प्रकोष्ठो के नव नियुक्त एवम निवर्तमान मण्डल जिला अध्यक्ष महा मन्त्री व पाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य खण्ड प्रमुख ग्राम केन्द्र प्रमुख उपस्थित रहे ।










