सोलन (अर्की ) 1 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

राजकीय महाविधालय जय नगर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड रिबन क्लब के तहत एड्ज के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया । यह जानकारी देते हुए काले के प्रार्या ने बताया कि इस कार्यक्रम के आज प्रातः 10 बे से दोपहर 3 बजे तक निबन्ध लेखन प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ साथ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिस में कालेज के विधार्थियो ने बढ चढ कर भाग लिया ।

इस अवसर पर प्रोफेसर छेरिंग जंगमो ने एड्ज के साथ जुडे अनेक पहलुओ को विद्यार्थियों के समक्ष रखा । उन्होने बताया कि एडज छूत की बिमारी नही है और समाज व परिवार में कुछ परिहेजो को रखते हुए सामान्य जीवन जिया जा सकता है ।

इस मौके पर प्रो मनोज कुमार ने छात्र छात्राओ को नशे के लिए प्रयोग किए जाने वाले इन्जेकशन से एडज की सम्भावनाए तथा अन्य कुछ सावधानियो के बारे में प्रकाश डाला ।
इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले बच्चो के परिणाम भी घोषित किए गए जिनमें पोस्टर मेकिंग में बीए द्वितीय की छात्रा खनी देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि ज्योति बीए द्वितीय दूसरे स्थान पर रही ।

स्लोगन राईटिंग प्रतियोगिता में कन्या देवी बीए द्वितीय के छात्रा प्रथम रही जबकि बीए प्रथम की नीरजा कुमारी दूसरे स्थान पर रही ।
इसी तरह प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय की रीना देवी प्रथम रही जबकि बीए सैकण्ड इयर की कमलेख कुमारी दूसरे स्थान पर रही ।










