सोलन (नालागढ) 4 दिसंबर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 दिसम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत नालागढ उप मण्डल के विद्युत उप केन्द्र मंझोली से संचालित कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल नम्बर-1 सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर वर्मा ने कहा कि 05 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक मंझोली, झीडा, लखनपुर, मेस्सा टिब्बा, बेहरामपुर, बीड प्लास्सी, सैनी माजरा, मगनपुर, ढेरोवल, गर्जेवाल, तोररंवाला, बेरसन, राजपुरा, रंगुवाल, मुस्सेवाल, निक्कुवाल, अभिपुर, गागुवाल, घोघरवाल, थान्थेवाल, बेला, जगातखाना, ढांग, बूटा प्लास्सी, किला प्लास्सी, बाझ बसोट, रामपुर, मंगता प्लास्सी एवं औद्योगिक इकाइयां पीडीलाइट, कोररू फैब, कृष्णा टेक्नोप्लास्ट, जी.एन.बी.लैब, ऐ.वी.ऑटो, थेओंन फार्मा, खुराना, ओनिक्स बायोटेक, हिम ओवरसीज, यूनिवर्सल कार्टन, सिनर्जी, लोगोस फार्मा, एग्री किंग, मेगब्रो, वारपार, बायोडील, एल्फिन ड्रग्स, वीलाइन, नेमर, सम्राट प्लाईवुड, नेशनल प्लास्टिक, अनुतम्मा, वेलनेस, याम्दा, विजय इंडस्ट्री, पीवट, शारदा इंडस्ट्री, मास्टर बिल्डर, ग्रीन हॉक, हिमालया स्टोन क्रेशर, नैना देवी स्टोन क्रेशर, बेरसन स्टोन क्रेशन इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।










