बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया प्रस्तुत
नालागढ 5 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ गुरजीत सिंह
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दभोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ गत दिवस मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य तिलक राज की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई मुख्य अतिथि को एन.एस.एस सवंय सेवियों द्वारा टोपी पहनाकर और समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को एनएसएस शिविर का उद्देश्य बताकर बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।

प्रभारी चरणजीत कौर ने बच्चों को इस 7 दिवसीय शिवर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह शिविर 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा। अंत में उप प्रधानाचार्य प्रवक्ता वनिता शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया और एन.एस.एस सवंय सेवियों को अपना आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।










