पुलिस के हत्थे नही चढा कोई बडा अपराधी व नशा
नालागढ 7 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में नशे के प्रति पुलिस के जिरो टॉलरेैस अभियान को गति देते हुए गत दिवस बद्दी पुलिस ने पंजाब की पुलिस के साथ मिल कर अवैध गतिविधियो में संलिप्त अपराधियेा की घर पकड हेतू संयुक्त अभियान चलाया लेकिन पुलिस के हत्थे कोई भी नशा तस्कर नही चढा ।

मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवसबीबीएन पुििलस ने पंजाब के साथ लगते क्षेत्रों में रोप़ड़ पुलिस के साथ मिलकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतू संयुक्त रूप से विभिन्न जगहों पर नाके लगाए गए। नाकों के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की चैंकिग की गई जिसमें करीब 270 गाड़ियों को चैक किया गया तथा 15 चालान मोटरवाहन अधिनियम के अन्तर्गत ही किए गए। पुलिस को किसी भी बडे अपराधी को पकडने में कामयाबी नही मिली ।

यहंा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह सयंुक्त रूप से पंजाब व हरियाणा पुलिस के साथ मिल कर नाकाबन्दी की जाएगी जिस से अपराधियो के उपर नुकेल कसी जा सके तथा नशे की बडी मच्छलियो पर जाल बिछाया जा सके ।










